- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- संजय राऊत बोले - मुंबई और दिल्ली पर...
संजय राऊत बोले - मुंबई और दिल्ली पर पड़ रहा यूपी और बिहार की जनसंख्या का बोझ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में सत्ताधारी शिवसेना उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने के फैसले का समर्थन किया है। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश सरकार के जनसंख्या नियंत्रण के कानून का समर्थन किया है। क्योंकि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे देश के बड़े राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण में नहीं है। इस कारण उत्तर प्रदेश और बिहार की जनसंख्या का बोझ महाराष्ट्र के मुंबई और दिल्ली में पड़ता है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में राऊत ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए कोई ठोस कदम उठाना चाहती है तो हम उस कानून एक प्रयोग के रूप में देखना चाहते हैं। हम देखेंगे कि उत्तर प्रदेश में इस कानून का क्या असर पड़ता है। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर इस पर बहस करेंगे।
राऊत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। इसलिए केवल राजनीतिक के लिए यह कानून नहीं बनाना चाहिए। यह कानून राज्य और देश के हित में होना चाहिए। वहीं राऊत ने पार्टी के मुखपत्र सामना के साप्ताहिक स्तंभ रोखठोक में कहा कि योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण के कानून बनाने को एक प्रयोग के रूप में देखा जाना चाहिए। हर अच्छी बात में धर्म, जाति और राजनीतिक का अड़ंगा लगाना जरूरी नहीं है। राऊत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद तथा अभिनेता रवि किशन लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर एक निजी विधेयक पेश करने वाले हैं। लेकिन खुद रवि किशन के चार बच्चे हैं। अब क्या किया जाए?
Created On :   18 July 2021 6:37 PM IST