- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- बंदूक की नोक पर डकैती, देर रात घर...
बंदूक की नोक पर डकैती, देर रात घर में सो रहे परिवार से लूटे 9 लाख रुपए और जेवर

डिजिटल डेस्क, बीड। तहसील के वडवाडी में गुरुवार को डकैतों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात 12 बजे डकैतों ने चाकू की नोक पर नगदी-जेवर सहित लाखों का माल लूट लिया गया। इसके बाद वे भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार नेकनुर पुलिस थाना क्षेत्र में अभिमान शाहूराव अवचर अपने परिवार के साथ देर रात गहरी नींद सो रहे थे। तभी अचानक हथियारों से लैस 8 से 10 बदमाश घर का दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसे।
डकैतों ने अभिमान और उनकी पत्नी को चाकू का डर दिखाकर नकदी और कीमती सामान लूट लिया। जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की गई। अलमाली से नगदी 9 लाख और सोना 5 तोला सहित कीमती समान डकैतों ने लूटा। अभिमान ने पुलिस को जानकारी दी, लेकिन पुलिस गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची। पंचनामा कर अभिमान अवचर की शिकायत पर डकैतों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
मौके पर खोजी कुत्तों की ली गई मदद
वरिष्ट अधिकारी सहित सहायक पुलिस निरीक्षक शेख मुस्तफा मौके पर पहुंच गए। मामले का जायजा लिया गया। इस दौरान खोजी कुत्तों की मदद से जांच से जुड़ी कड़ियां जोड़ी गईं।
Created On :   4 Aug 2022 8:40 PM IST