- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- राजस्व कर्मियों ने कव्वाली गाकर...
राजस्व कर्मियों ने कव्वाली गाकर रखीं अपनी मांगें

डिजिटल डेस्क, भंडारा। अपनी विविध मांगों के लिए गत चार दिन से हड़ताल कर रहे राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने गुरुवार, 7 अप्रैल को कव्वाली गाकर अपनी मांगंे शासन के समक्ष रखी। लाखांदुर के रविशंकर भवसागर तथा किशोर राऊत ने कव्वाली गाते हुए सभी का ध्यान खींचा। जिले के जिलाधिकारी कार्यालय, उपविभागीय कार्यालय तथा तहसील कार्यालय के सभी राजस्व कर्मचारी गत चार दिन से अपनी विविध मांगों के लिए हड़ताल कर रहे हैं। लेकिन शासन ने आंदोलनकारी कर्मचारियों का संज्ञान नहीं लिया। ऐसे में राजस्व विभाग के कर्मचारी संगठन ने शासन के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए कव्वाली गाकर विरोध जताया। राजस्व विभाग संगठन के जिलाध्यक्ष शिवशंकर साखरवाडे के मार्गदर्शन में आयोजित संगठन के पदाधिकारी संजय जांभुलकर, सचिव किशोर राऊत, कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी इस हड़ताल में शामिल हुए।
Created On :   8 April 2022 6:14 PM IST