- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- शिकायकर्ता से बात कर समस्या दूर...
शिकायकर्ता से बात कर समस्या दूर करें अधिकारी

By - Bhaskar Hindi |6 Dec 2022 2:12 PM IST
शहडोल शिकायकर्ता से बात कर समस्या दूर करें अधिकारी
डिजिटल डेस्क,शहडोल। सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों पर अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि एक भी प्रकरण नान अटेंडेंट नहीं रहे। अधिकारी शिकायतकर्ता से स्वयं बात करें और प्रकरणों का समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को विशेष ध्यान रखते हुए समय पर निराकरण कराएं। सीएम हेल्पलाइन प्रकरण संतुष्टि पूर्वक बंद कराया जाए। उल्लेखनीय है कि जिले के कई विभागों में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरण बड़ी समस्या बन गई है। इसमें पीएचई के साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व राजस्व विभाग शामिल हैं। शिकायतें कम करने के लिए पूर्व में भी ठोस निर्देश दिए गए हैं।
Created On :   6 Dec 2022 7:42 PM IST
Next Story