- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- सर्वेश्वर धाम बिरसिंहपुर में बसंत...
सर्वेश्वर धाम बिरसिंहपुर में बसंत पंचमी पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

By - Bhaskar Hindi |29 Jan 2022 6:13 AM IST
पवई सर्वेश्वर धाम बिरसिंहपुर में बसंत पंचमी पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन
डिजिटल डेस्क पवई .। बसंत पंचमी के अवसर पर बीते कई वर्षों से पवई जनपद अंतर्गत ग्राम बिरसिंहपुर में स्थित प्राचीन सर्वेश्वर धाम में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है जिसमें संपूर्ण क्षेत्र के लोग वहां पहुंचकर धर्म लाभ लेते हैं इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन शासन द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइन के अनुसार होगा सर्वेश्वर धाम धर्मार्थ समिति के प्रबंधक रामेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सभी मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लें
Created On :   29 Jan 2022 11:43 AM IST
Tags
Next Story