- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बागी शिवसेना विधायकों ने असम के...
बागी शिवसेना विधायकों ने असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दी 51 लाख की आर्थिक मदद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। असम की राजधानी गुवाहाटी में डेरा जमाए शिवसेना के बागी विधायकों ने असम में बाढ़ प्रभावितों असम के बाढ़ प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए की मदद दी है। बुधवार को शिवसेना के बागी विधायकों का नेतृत्व करने वाले कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर के यह जानकारी दी। शिंदे ने कहा कि असम के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हमारे गुट के सभी विधायक और निर्दलीय विधायकों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए की मदद देने का फैसला लिया है। जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मराठी व हिंदी में ट्वीट कर शिंदे के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आप ने असम के बाढ़ प्रभावितों के लिए 51 लाख रुपए की मदद मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। इसके लिए हम आपके आभारी हैं। उल्लेखनीय है कि असम पिछले एक महीने से बाढ़ से जुझ रहा है। इस स्थिति में शिवसेना के बागी विधायक 22 जून से गुवाहाटी में डेरा जमाए हुए थे। इस पर शिवसेना नेता तथा राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा था कि बाढ़ से असम के हालात खराब हैं। बागी विधायकों को कम से कम बाढ़ प्रभावितों की मदद करनी चाहिए।
Created On :   29 Jun 2022 8:13 PM IST