- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- ग्राम पंचायत शाहनगर में मनाई गई...
ग्राम पंचायत शाहनगर में मनाई गई रविदास जयंती
![Ravidas Jayanti celebrated in Gram Panchayat Shahnagar Ravidas Jayanti celebrated in Gram Panchayat Shahnagar](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/02/ravidas-jayanti-celebrated-in-gram-panchayat-shahnagar_730X365.jpeg)
डिजिटल डेस्क,शाहनगर । मुख्यालय शाहनगर सहित ग्रामिण अंचलों रमगढा, नुनागर, कचौरी, रंगोली में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई। जिसमें प्रमुख रूप से शाहनगर एसङीएम रचना शर्मा, तहसीलदार राकेश प्रजापति, जनपद सीईओ प्रदीप सिंह ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शाहनगर शासकीय उत्क्रष्ट बालक छात्रावास में अधीक्षक शिवप्रसाद अहिरवार ने बताया कि भारत देश में कई महान संत और कवि हुए हैं लेकिन संत रविदास उन महापुरुषों में से ही एक हैं। जिन्होंने अपने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को आत्मज्ञान, एकता और भाईचारे का सन्देश दिया। संत रविदास से प्रभावित होकर ही कई लोग भक्ति के मार्ग से जुडे रविदास के अनुयायी आज भी उनके द्वारा बताए गए उपदेशों का आचरण करते है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संदेश भी टीव्ही सेटेलाइट के माध्यम से उपस्थित समुदाय ने श्रवण किया। इस अवसर पर अधीक्षक मुकेश पाण्ङेय, शाहनगर पंचायत की प्रधान श्रीमति पंचोली मीना सोनी, सचिव सुशील द्विवेदी, आर.एस. राघवेन्द्र सिंह राठौर एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगी सहित समूहों की महिलायें शामिल रही।
Created On :   17 Feb 2022 2:52 PM IST