- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- ब्लैकमेलिंग कर शादीशुदा महिला से...
ब्लैकमेलिंग कर शादीशुदा महिला से करता रहा रेप, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

डिजिटल डेस्क, बीड। एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो महिला को पति का अपहरण कर मौत के घाट उतारने की धमकी देता था। धमकी देकर वो 24 वर्षीय विवाहिता का रेप कर रहा था। ऐसा वो पिछले तीन साल से कर रहा था, लेकिन इस बार जब पीड़ित बुरी तरह से परेशान हो गई, तो सीधे पुलिस स्टेशन जाकर उसने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर सीधे सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन की पुलिस कस्टडी सुनाई गई।
जानकारी के अनुसार आरोपी चरण लक्ष्मण पौल, उम्र 32 साल निवासी मोहा तहसील रहवासी परली है। जो गन्ना कटाई मजदूर है। पीड़िता भी गन्ना कटाई का काम करती है। तीन साल पहले आरोपी और पीड़ित की गन्ना कटाई के समय पहचान हुई थी। तबसे आरोपी रोजाना महिला से छेड़छाड़ कर रेप करता रहा। उसने महिला को धमकी दी कि यदी उसने किसी को बताया जो अंजाम बहुत बुरा होगा। उसके पति का अपहरण कर हत्या कर दी जाएगी।
तंग आकर पीड़ित ने सिरसाला पुलिस थाने जाकर आरोपी चरन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सहायक पुलिस निरीक्षक प्रदीप एकशिंगे सहित पुलिस दस्ते ने आरोपी को मोहा गांव से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को कस्टडी में भेजा।
Created On :   7 Jun 2022 8:19 PM IST