शादी के सपने दिखाकर दुष्कर्म, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर. वाड़ी क्षेत्र में एक बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तबीयत खराब होने पर परिजन जब उसे अस्पताल ले गए, तब उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी अमन विजय ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाड़ी निवासी आरोपी अमन ठाकरे (21) की उक्त बालिका से नवंबर 2022 में पहचान हुई। फिर दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। आराेपी ने बालिका की अज्ञानता का फायदा उठाया। विश्वास हासिल कर भरोसा दिया कि वह उसके साथ शादी करेगा। इसके बाद नवंबर 2022 से 25 फरवरी 2023 के दरमियान अपने घर में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बालिका की तबीयत खराब होने पर उसकी मां जब उसे अस्पताल लेकर गई, तब पता चला कि वह गर्भवती है। वैद्यकीय रिपोर्ट की सूचना के आधार पर वाड़ी थाने के उपनिरीक्षक नाचन ने आरोपी अमन ठाकरे के खिलाफ धारा 376, 376(2)(एन)(जे), सहधारा 4, 8, 12 पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Created On :   27 Feb 2023 6:43 PM IST