- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- दुष्कर्म के आरोपी का ढहाया गया...
दुष्कर्म के आरोपी का ढहाया गया मकान, दर्ज हैं 21 आपराधिक मामले

By - Bhaskar Hindi |18 May 2022 9:26 AM IST
शहडोल दुष्कर्म के आरोपी का ढहाया गया मकान, दर्ज हैं 21 आपराधिक मामले
डिजिटल डेस्क, शहडोल। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के मकानों पर प्रशासन का बुल्डोलर लगातार गरज रहा है। मंगलवार को थाना जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम मसीरा में कुख्यात अपराधी एवं कोल माफिया तथा नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सुजीत चतुर्वेदी के मकान पर बुल्डोजर चलाकर ढहा दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा गरीब केवट समाज की जमीन हथिया कर उस पर नियम विरुद्ध तरीके से मकान निर्माण करा लिया गया था। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा उक्त मकान को ढहा दिया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार अरोपी सुजीत के विरुद्ध बुढ़ार, जयसिंहनगर तथा अमलाई थानों में 21 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। जो वर्ष 2010 से आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहा है।
Created On :   18 May 2022 2:54 PM IST
Next Story