- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- कन्या भोज के साथ हुआ विद्यालय में...
कन्या भोज के साथ हुआ विद्यालय में रामचरित मानस का समापन

By - Bhaskar Hindi |7 Feb 2022 6:39 AM IST
पवई कन्या भोज के साथ हुआ विद्यालय में रामचरित मानस का समापन
डिजिटल डेस्क पवई.। बीते कई वर्षों से पवई नगर के शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती पूजन एवं श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन होता रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को भी बसंत पंचमी पर्व पर विद्यालय मेंं सरस्वती पूजा व श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया था। जिसका रविवार को हवन पूजन पश्चात कन्या भोज एवं भंडारे के साथ समापन हो गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य आर.के. नगायच सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Created On :   7 Feb 2022 12:08 PM IST
Tags
Next Story