रायपुर : सिंचाई विस्तार के लिए 5.86 करोड़ रूपए स्वीकृत : किसानों को 162 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की मिलेगी सुविधा

डिजिटल डेस्क रायपुर | रायपुर, 08 जुलाई 2020 राज्य सरकार द्वारा सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए अद्योसंरचना निर्माण के साथ ही सभी जरूरी संसाधन मुहैया कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले में सिंचाई क्षेत्र का रकबा बढ़ाने के लिए 5 करोड़ 86 लाख 48 रूपए के कार्य स्वीकृत किये गये हैं। सिंचाई विस्तार के कार्य पूर्ण होने से किसानों को लगभग 162 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के विकासखण्ड दुर्गकांेदल की दमकसा एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 94 लाख 42 हजार और रैगाटोला मदले एवं मुगंुरपारा मदले के बीच की नदी में स्टापडेम एवं पुलिया निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 92 लाख 6 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। क्रमांक: 2406/मरकाम
Created On :   9 July 2020 1:46 PM IST