रायपुर : संग्रहण केन्द्रों में चबूतरा के लिए 1.36 करोड़ रूपए मंजूर

डिजिटल डेस्क रायपुर | रायपुर, 08 जुलाई 2020 नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत आरंग विकासखण्ड के विभिन्न गांवों के धान खरीदी केन्द्रों में चबूतरा निर्माण के लिए एक करोड़ 36 लाख 39 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्री डॉ. डहरिया द्वारा चबूतरा निर्माण कार्य के लिए गत दिनों भूमिपूजन भी किया गया है। अब जल्द ही धान उपार्जन केन्द्रों में चबूतरा निर्माण हो जाने से किसानों की फसलों को सुरक्षित रखा जा सकेगा। धान चबूतरा निर्माण की स्वीकृति पर किसानों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। आरंग विकासखण्ड के ग्राम नारा के मंडी में धान चबूतरा निर्माण के लिए 19 लाख 97 हजार रूपए, भानसोज के धान मंडी में चबूतरा निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, कोसरंगी के धान मंडी में चबूतरा निमार्ण के लिए 19 लाख 97 हजार रूपए और ग्राम खमतराई के धान मंडी में चबूतरा निर्माण के लिए 19 लाख 97 हजार रूपए की मंजूरी मिली है। इसी तरह ग्राम चंदखुरी में धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा निर्माण के लिए 17 लाख 10 हजार रूपए, नगपुरा के धान संग्रहण केन्द्र में चबूतरा निर्माण के लिए 19 लाख 48 हजार रूपए और ग्राम खौली में धान चबूतरा निर्माण के लिए 19 लाख 90 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। क्रमांक:2405/ओम/जया
Created On :   9 July 2020 1:46 PM IST