- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर में फिर हो सकती है बारिश, बढ़...
नागपुर में फिर हो सकती है बारिश, बढ़ सकती है ठंड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अपने तय समय से देरी से आए मानसून ने इस बार देर तक बरसकर अपना कोटा पूरा तो किया, लेकिन मानसून के जाने के बाद भी कभी भी बारिश हो जाने से लोग खासे परेशान हो रहे हैं। ठंड के दिनों में भी जमकर बरसात होने से ठंड के सारे रिकार्ड तोड़ डाले। अभी कुछ दिनों से ठंड से थोड़ी राहत मिली ही थी कि मौसम विभाग ने फिर बारिश के संकेत दे दिए हैं। मौसम में शुक्रवार को भले ही खास बदलाव देखने को नहीं मिले, लेकिन आसमान में बादलों का जमावड़ा रह सकता है। एक-दो दिन बाद हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इससे एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। शुक्रवार को भी गुरुवार जैसा मौसम रहने की संभावना है।
बढ़ सकती है सर्दी
गुुरुवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी के कारण अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के कारण न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को हल्के बादलों का जमावड़ा रह सकता है। 1 फरवरी से हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जो अगले दो-तीन दिन तक रह सकती है। बारिश के कारण एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है और सर्दी बढ़ सकती है। फरवरी में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
Created On :   31 Jan 2020 11:20 AM IST