- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- यवतमालवासियों ने मनाया शकुंतला का...
यवतमालवासियों ने मनाया शकुंतला का 109वां जन्मदिन

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। अचलपुर नैरोगेज रेलमार्ग आज से 108 वर्ष पूर्व 1 जनवरी 1913 में पहली माल ढोने वाली रेल इस मार्ग पर दौड़ी थी। जिसके उपलक्ष्य में शनिवार 1 जनवरी को शकुंतला रेल बचाओ सत्याग्रह समिति द्वारा इस रेल का 109वां जन्मदिन मनाया गया। स्थानीय रेल स्थानक पर केक काटकर यह दिवस मनाया। इस समय रेल बचाओ सत्याग्रह समिति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सन 1909 में शकुंतला रेल का सर्वे का काम पूरा हुआ था। 4 वर्ष के भीतर इस मार्ग पर पटरी बिछाना, पुलिया का निर्माण आदि काम पूरा कर लिया गया। तत्कालीन मुंबई रेलवे बोर्ड ने 29 दिसंबर 1913 को परीक्षण किया और 1 जनवरी 1913 में इस मार्ग पर पहली बार रेल चली थी। जिसके अगले वर्ष 1 जनवरी 1914 को पैसेंजर की यातायात शुरू हुई। जिसका नाम शकुंतला रेलगाड़ी पड़ा था। फिलहाल यह रेल बंद हो गई है। उसे फिर से संचालित करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन शुरू किया गया। रेल को फिर से शुरू कराने की मांग 30 दिसंबर को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन द्वारा की गई। जिसके बाद 1 जनवरी को इस रेल का जन्मदिन मनाकर ध्यानाकर्षित करने का प्रयास किया गया। इस समय आंदोलन समिति के संयोजक विजय विल्हेकर, जयंत बापट, प्रशांत भरूट,नावेद शेख, पंजाब घोडे, राज यादव,शाम दाणी, सिंधू विल्हेकर, समर दुर्गे, हरिराम शर्मा आदि उपस्थित थे।
Created On :   3 Jan 2022 8:19 PM IST