जैन मुनियों के स्वागत पर निकली शोभायात्रा

Procession taken out to welcome Jain monks
जैन मुनियों के स्वागत पर निकली शोभायात्रा
शहडोल जैन मुनियों के स्वागत पर निकली शोभायात्रा

डिजिटल डेस्क,शहडोल। आचार्य विद्यासागर जी महराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनि, प्रशांत सागर, निर्वेग सागर, सुव्रत सागर, शीतल सागर और ऐलक निजानंद सागर के शहर आगमन पर समाजजनों ने स्वागत पर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर जैन मंदिर में संपन्न हुई। इस अवसर पर रास्ते में श्रद्धालुओं ने मुनिश्री की अनुवानी की और चरण धोकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां दोपहर मुनिश्री रुके और फिर बुढ़ार के लिए प्रस्तान किया। बतादें कि शहडोल में चतुर्मास के लिए मुनी सुब्रत सागर जी आए हैं। उनके आशीर्वचन सुनने के लिए जैन मंदिर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं।
 

Created On :   13 July 2022 2:23 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story