- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने...
शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

By - Bhaskar Hindi |5 March 2022 6:51 AM IST
पवई शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
डिजिटल डेस्क, पवई । आगामी त्योैहार आपसी सदभाव एवं भाईचारे के साथ संपन्न हो। थाना क्षेत्र अंर्तगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनी रही इस उद्देश्य के साथ पवई पुलिस द्वारा कस्बा पवई में फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी डी.के. सिंह के नेतृत्व में निकले फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस अधिकारी एवं बल द्वारा नगर के मुख्य मार्गों मिलौनीगंज, करही तिराहा, झण्डा बाजार, गाँधी चौक, बस स्टैण्ड में फ्लैग मार्च निकाला गया जोकि पुलिस थाना पहँुचने पर संपन्न हुआ।
Created On :   5 March 2022 12:20 PM IST
Tags
Next Story