- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- कलेक्टर ऑफिस में आत्मदाह की कोशिश...
कलेक्टर ऑफिस में आत्मदाह की कोशिश कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। उमरखेड़ तहसील के चार किसानों ने खुद पर केरोसीन डाल आत्मदाह करने का प्रयास किया। चारों ने जिलाधिकारी कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस के जवानों ने किसानों के हाथ से कैरोसीन बॉटल और माचिस छीन ली। जिससे मौके पर कोई बड़ी वारदात नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि किसान मुआवजा और पुनर्वास के लिए आजाद मैदान में अनशन पर एक सप्ताह से बैठे हुए थे। इसके बावजूद उनकी किसी ने सुध नहीं ली, जिसके चलते चारों किसानों ने आत्मदाह का प्रयास किया।
क्या है मामला
अमडापुर बांध बनाने के लिए वर्ष 2019 में सरकार ने कुर्ली गांव के लोगों की खेती और घरों का अधिगृहण किया, लेकिन बदले में न तो मुआवजा दिया गया और न ही उनका पुनर्वास हुआ। इसके चलते गुरुवार की सुबह चार किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय में खुद पर केरोसीन डाल आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने केरोसीन का डिब्बा और माचिस छीन ली। इसके बाद चारों किसानों को पकड़ा गया।
Created On :   13 Aug 2021 1:14 PM IST