- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- करही मोड पर पुलिस ने चलाया वाहन...
करही मोड पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

By - Bhaskar Hindi |9 March 2022 7:13 AM IST
पवई करही मोड पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
डिजिटस डेस्क,पवई । नगर सहित क्षेत्र में यातायात व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी डी.के. सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर के व्यस्तम करही चौराहा में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया और बिना हेलमेट एवं बिना कागजात वाले वाहनों चालकों को समझाइश देते हुए चालानी कार्रवाई की गई। वाहन चैकिंग के दौरान एसडीओपी अभिषेक गौतम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस बल को बधाई देते हुए महिलाओं के समाज में योगदान की सराहना की।
Created On :   9 March 2022 12:41 PM IST
Tags
Next Story