- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- घातक शस्त्र लेकर घूम रहे आरोपी को...
घातक शस्त्र लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अकोला। एक आरोपी हाथों में घातक शस्त्र लेकर परिसर में हंगामा मचा रहा है। ऐसी जानकारी खदान पुलिस थाने के डीबी कर्मचारियों को मिलते ही दल ने छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में दल ने आरोपी के पास से एक बड़ी गुप्ती जब्त कर लिया। खदान पुलिस थाना निरीक्षक श्रीरंग सनस के मार्गदर्शन में डीबी कर्मचारी गस्त लगा रहे थे। इसी बीच दल को गुप्त जानकारी मिली कि ख्रिश्चन कॉलोनी के मैदान के पास एक आरोपी हाथों में घातक शस्त्र लेकर परिसर में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा है। इस जानकारी के आधार पर दल ने दोपहर 11 बजे के दौरान छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में दल ने मुलानी चौक निवासी 42 वर्षीय जमील खान हाफिस खान को गिरफ्तार कर लिया। दल ने आरोपी के पास से एक लोहे की गुप्ती मूल्य 500 रूपए की जब्त कर लिया। उक्त कार्रवाई पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में डीबी प्रमुख सदाशिव मार्गो, राजेश वानखडे, इंगले ने अंजाम दिया।
Created On :   2 Feb 2022 4:40 PM IST