- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bhadohi
- /
- जुमे की नमाज को लेकर पुलिस एवं...
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस एवं प्रशासन रही पूरी तरह से सतर्क

डिजिटल डेस्क, भदोही। जुमे की नमाज को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ गोपीगंज, घोषिया, औराई, राजपुरा चौराहे, भदोही नगर में रूट मार्च किया। वही मुख्य मार्गो से होते हुए शांति व्यवस्था का जायजा लिया। जुमे की नमाज शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
नगर के अजीमुल्लाह चौराहे पर पहुंचने के बाद
जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन पूरी सतर्कता बरतें हुए हैं। जनपद में पुलिस फोर्स एवं नामित मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण अदा कराने एवं अन्य कार्यों को लेकर भी लोगों से संवाद स्थापित किए जा रहे हैं। किसी भी वर्ग एवं समुदाय का कोई भी व्यक्ति अगर माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई संज्ञान में लाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है और प्रशासन की अपनी तैयारी पूरी हैं। इसके साथ ही डीएम व एसपी ने नगर का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर व प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह से वार्ता की। उन्होंने कहा कि नमाज के समय कोई दिक्कत नही होनी चाहिए। वहां पर अपने पुलिसकर्मियों को तैनात कर दें। जिससे कोई वारदात को अंजाम न दे सकें। रेलवे
स्टेशन पर आने जाने के लिए जो अन्य रास्ते खुले हुए हैं। उन पर निगरानी रखी जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद भदोही में कितने रेलवे स्टेशन हैं। उन स्टेशनों पर विशेषकर जहां गाड़ी रूकती हैं। वहां पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएं।
Created On :   24 Jun 2022 6:33 PM IST