- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- पवई में आयोजित हुआ पेंशन अधिकार...
पवई में आयोजित हुआ पेंशन अधिकार सम्मेलन

डिजिटल डेस्क , पवई । न्यू मूवमेन्ट फार ओल्ड पेंशन संघ पन्ना के तत्वावधान में पवई के कलेही माता मंदिर परिसर में आज रविवार को पेंशन अधिकार सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में शिक्षक कर्मचारी सम्मिलित हुए। सत्येंद्र सिंह तिवारी प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता एवं राजेश मिश्रा प्रांतीय महासचिव के मुख्य आतिथ्य एवं मनोज लटोरिया के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अमित रेले ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षाविद रघुवीर तिवारी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित पुरानी पेंशन बहाली संघ के प्रांतीय महासचिव राजेश मिश्रा ने कहा कि यह हर एक कर्मचारी की लडाई है किसी एक संगठन या व्यक्ति की नही है। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह तिवारी, प्रदेशाध्यक्ष जीतेन्द्र शर्मा जिलाध्यक्ष, सुनील पाण्डेय, जयकरण रावत आदि ने अपने विचार रखे एवं सभी को संगठित रहकर काम करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष, अखिलेश शर्मा जयकरण रावत जिला उपाध्यक्ष रीवा महेश पाण्डेय, संगठन मंत्री पिंटू पटेल, सुनील पाण्डेय ब्लॉक अध्यक्ष पन्ना अमिता श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मनोज लटोरिया ब्लॉक अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन अमित रेले ब्लॉक अध्यक्ष पवई सहित सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Created On :   28 March 2022 1:19 PM IST