- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- इन्दौर
- /
- इन्दौर: पी.सी. सेठी चिकित्सालय में...
इन्दौर: पी.सी. सेठी चिकित्सालय में होगी सर्वाइकल कैंसर की नि:शुल्क जॉच

डिजिटल डेस्क, इन्दौर। इन्दौर भारत शासन द्वारा सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पी.सी. सेठी चिकित्सालय इंदौर में महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है। ज्ञातव्य है कि भारत में प्रति 09 मिनिट में एक महिला की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर से होती है। संपूर्ण विश्व में भारत में यह कैंसर अधिक महिलाओं को होता है। इस कैंसर से उचित जांच के आधार पर बचा भी जा सकता है। इस कैंसर का पता होने के 10-15 वर्ष पूर्व भी लगाया जा सकता है एवं उपचार द्वारा उसे रोका भी जा सकता है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गड़रिया द्वारा बताया गया कि पी.सी. सेठी अस्पताल में कालस्कोपी की जॉच सुविधा भी उपलब्ध है, जो कि बिल्कुल निःशुल्क है। भारत में इस स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक है कि महिलाएं अपनी जांच समय पर करें और उचित उपचार पाकर स्वस्थ जीवन जियें।
Created On :   5 Oct 2020 4:45 PM IST