- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर...
मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर पंकजा मुंडे, राजधानी भोपाल में हुआ भव्य स्वागत

डिजिटल डेस्क, बीड। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश की सह-प्रभारी पंकजा मुंडे का मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भव्य स्वागत हुआ। राजा भोज हवाई अड्डे पर मुंडे साहब अमर रहे और पंकजा मुंडे ज़िंदाबाद के नारे लगे। पंकजा सह-प्रभारी के रूप में नियुक्त होने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। भाजपा जिला अध्यक्षों के लिए एक प्रशिक्षण वर्ग सीहोर में आयोजित किया गया है, जहां वे मौजूद रहेंगी। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, शाम नायक, मोहन राठौड़, वंदना जाचक और कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। भटके विमुक्त मोर्चा और बंजारा समाज की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया गया।
रायगढ़ जिले में किसानों के साथ की बातचीत
इससे पहले उन्होंने रायगढ़ जिले में किसानों के साथ की बातचीत की थी। उन्होंने किसानो को बताया कि मोदी ने देश के किसानों के हित में फैसला लेकर कृषि कानून लाया है। जिससे किसान आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी बनेगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर शहाबाज़ और रायगढ़ में भाजपा सुशासन दिवस मनाया गया था। इस मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को किसान योजना की 7 वीं किस्त प्रदान की थी। जिसके तहत देश के 9 करोड़ किसानों के प्रत्यक्ष बैंक खातों में कुल 18,000 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।
Created On :   26 Dec 2020 4:44 PM IST