- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- रामटेक
- /
- इको-रिस्टोरेशन परियोजना के लिए पेंच...
इको-रिस्टोरेशन परियोजना के लिए पेंच प्रशासन सम्मानित

डिजिटल डेस्क, रामटेक. पेंच में एनएएफसीसी के तहत तोतलाडोह कॉलोनी क्षेत्र में इको-रिस्टोरेशन परियोजना शुरू है। यहां कई प्रणालियों को शामिल करते हुए एक अभिनव परियोजना के लिए पेंच प्रशासन को स्काॅच अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के माध्यम से परियोजना के उल्लेखनीय कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। रिस्टोरेशन के लिए तोतलाडोह काॅलोनी का पक्की इमारतों वाला 272 हेक्टेर क्षेत्र चुना गया। इसमें 56 पक्की इमारतें और इमारतों की सीमेंट कांक्रिट फाउंडेशनों का उत्खनन कर 55 हजार घन मीटर मलबा ट्रांसपोर्ट किया गया। जिसे अंबाखोरी व समीपस्थ क्षेत्र में फैलाया गया। क्षेत्र की अनावश्यक झाडियां साफ करने के पश्चात जमीन पर काली उपजाऊ मिट्टी आवश्यक स्तर तक भरी गई। पौधारोपन और बिजाई सहित घास की नर्सरी के लिए बेड बनाए गए। अटल घन वन अंतर्गत 1.4 हेक्टेयर में पौधारौपण और तीन हेक्टेयर में मिडोज लगाई गई है। शासन, वित्त, प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, पर्यावरण के क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च स्वतंत्र शासन पुरस्कार स्काॅच समूह द्वारा प्रदान किए जाता है। यह जानकारी पेंच पूर्व के वनपरिक्षेत्र अधिकारी मंगेश ताटे ने दी।
Created On :   23 Oct 2022 3:20 PM IST