- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुर्तिजापुर
- /
- एक गांव एक गणपति शहर में एक,...
एक गांव एक गणपति शहर में एक, ग्रामीण 43

By - Bhaskar Hindi |5 Sept 2022 12:07 PM IST
मूर्तिजापुर एक गांव एक गणपति शहर में एक, ग्रामीण 43
डिजिटल डेस्क, मूर्तिजापुर। कोरोना संक्रमण के कारण कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे।जिससे गणेशोत्सव भी नहीं मनाया गया।लेकिन इस बार सभी प्रतिबंध हटाए गए है। अब गणेशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। मूर्तिजापुर शहर और तहसील में गणेशोत्सव की धूम नजर आ रही है। मूर्तिजापुर तहसील में कुल १६२ सार्वजनिक गणेश मंडलो की स्थापना की गई है। वहीं एक गाव एक गणपति इस संकल्पना को मूर्तिजापुर में एक और तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में 43 गांवों में अमल में लाया गया है। वहीं शहरी इलाकों में ८६ सार्वजनिक और ग्रामीण क्षेत्र में ७६ गणपती मंडलो की स्थापना की गई है। शहर और तहसील में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है।
Created On :   5 Sept 2022 5:33 PM IST
Next Story