- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- गाज गिरने से एक व्यक्ति और 5...
गाज गिरने से एक व्यक्ति और 5 मवेशियों की मौत
![One person and 5 cattle died in the lightening fall One person and 5 cattle died in the lightening fall](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/06/one-person-and-5-cattle-died-in-the-lightening-fall_730X365.jpg)
By - Bhaskar Hindi |24 Jun 2022 4:30 PM IST
विदर्भ गाज गिरने से एक व्यक्ति और 5 मवेशियों की मौत
डिजिटल डेस्क, यवतमाल। गाज गिरने से यवतमाल में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 5 मवेशियों की मौत हो गई। जिसमें गड़चिरोली जिले के एटापल्ली में 3 और चंद्रपुर जिले के चिमूर में दो मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मारेगांव तहसील के चोपण गांव में गाज गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना गुरुवार की शाम घटी। मृतक का नाम संतोष महादेव बावणे (44) बताया गया है। गड़चिरोली जिले के एटापल्ली तहसील मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम लांझी में शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे के दौरान बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मृत्यु हो गई। चंद्रपुर जिले के चिमूर में गुरुवार रात बारिश के बीच गाज गिरने से सातारा के प्रमोद सिताराम नन्नावरे के बैल जोड़ी की मौत हो गई।
Created On :   24 Jun 2022 9:59 PM IST
Next Story