- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- चारपहिया-दुपहिया की भिड़ंत में एक की...
चारपहिया-दुपहिया की भिड़ंत में एक की मौत

डिजिटल डेस्क, बार्शिटाकली। ग्राम रेडवा से तकरीबन एक किलोमीटर दूर दुपहिया तथा चारपहिया वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादस में दुपहिया पर सवार एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त दुर्घटना शनिवार की रात 8.30 से 9 बजे के दौरान घटी।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिंजर से अकोला की ओर जा रही चारपहिया वाहन क्रमांक एम एच 37 वी 2974 तथा दुपहिया वाहन क्रमांक एम एच 30 एक्यू 8421 के बीच जोरदार भिड़ंत ग्राम रेडवा से एक किलोमीटर दूर हो गई। दुर्घटना के समय दुपहिया वाहन पर मानोरा तहसील के ग्राम गिडा निवासी 24 वर्षीय अश्विन प्रकाश चव्हाण तथा चिंचोली के ग्राम वरखेड देवदरी निवासी 25 वर्षीय प्रशांत वसंतराव आडे सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दुपहिया वाहन के अलावा चारपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही बार्शिटाकली पुलिस थाना निरीक्षक अपने सहयोगियों के साथ मौका ए वारदात पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जिसमें एक की मौत होने की जानकारी है। वहीं कार चालक तथा मालिक के बारे में फिलहाल पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना स्थल पर मौजूद नागरिकों ने बताया कि एक युवक की जगह पर ही मौत हो गई।
Created On :   22 Nov 2021 5:04 PM IST