- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- गाज गिरने से एक मृत, 5 गंभीर
गाज गिरने से एक मृत, 5 गंभीर

By - Bhaskar Hindi |7 Aug 2022 2:26 PM IST
यवतमाल गाज गिरने से एक मृत, 5 गंभीर
डिजिटल डेस्क, यवतमाल. जिले की घाटंजी तहसील के ग्राम किन्ही परिसर में शनिवार 6 अगस्त की शाम गाज गिरने से महिला मजदूर की मौत हो गई। अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का नाम गीरीजा गंगाधर शेडमाके (35) है। जानकारी अनुसार ग्राम किन्ही के मजदूर पारवा परिसर में स्थित खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक जोरदार बारिश हुई और गाज गिरने से गीरीजा की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ काम कर रहे पांच लोग घायल हुए।
Created On :   7 Aug 2022 7:54 PM IST
Next Story