- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाला...
गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अकोला। एक व्यक्ति गैस सिलेंडर संग्रहित कर उसे अधिक दामों पर बेच रहा है। ऐसी जानकारी पुराना शहर पुलिस थाने के दल को मिली। दल ने जानकारी के आधार पर छापामार कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 11 गैस सिलेंडर जब्त कर लिया। पुराना शहर पुलिस थाने के डीबी कर्मचारी अपने परिसर में गस्त लगा रहे थे। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि शिवाजी नगर निवासी प्रकाश बुंदेले ने अपने घर में गैस सिलेंडर का बडे पैमाने पर संग्रहण कर रखा है तथा उसे अधिक दामों पर बेच रहा है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक विलास पाटील, पीएसआई सूर्यवंशी, महेंद्र बहादुरकर, विजय बासंबे, पंकज चव्हाण, अर्जुन खंडारे ने छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपी के घर से 11 सिलेंडर मूल्य 50 हजार रूपए के मिले। दल ने सिलेंडर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीवनात्मक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस निरीक्षक विलास पाटील के मार्गदर्शन में दल जांच कर रहा है।
Created On :   22 Dec 2021 4:59 PM IST