- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीधी
- /
- सीधी: मंगलवार को जिलें में मिले 28...
सीधी: मंगलवार को जिलें में मिले 28 नए कोरोना संक्रमित 13 नगर पालिका क्षेत्र में पाए गए पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, सीधी। सीधी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि विगत दिनांक 11 अगस्त 2020 को शाम को आई रिपोर्ट में 28 पॉजिटिव पाए गए थे। जिनका विवरण इस प्रकार से है, सीधी नगर पालिका क्षेत्र के 13 पॉजिटिव केस क्रमश: 29 वर्षीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, 45 वर्षीय वार्ड क्रमांक-17 नगर पालिका परिषद सीधी, 23 वर्षीय आजाद नगर सीधी, 21 वर्षीय शराफा बाजार, 30 वर्षीय अमहा सीधी से है। सीधी थनहवा टोला से 3 लोग पाए गए है जिनकी क्रमश: उम्र 42, 17 वर्ष और 4 वर्ष का एक बालक है। इसी प्रकार से थाना कोतवाली सीधी से 5 पॉजिटिव केस पाए गए हैं जिनकी क्रमश: आयु 61,49,48,39,22 वर्ष है। सेमरिया सीएचसी सीधी विकासखंड अंतर्गत 4 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। पहला 17 वर्षीय बालक ग्राम बंजारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारी के पास का रहने वाला है, दूसरा 27 वर्षीय व्यक्ति चूल्ही बढ़ौरा ग्राम का निवासी है, क्रमश: 13 एवं 8 वर्ष के बालक- बालिका ग्राम बघमरिया कोल्हुडीह सीधी से पाए गए हैं। सिहावल सीएचसी विकासखंड अंतर्गत 8 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्राम सरोकाला पोखरा से तीन केस जिनकी उम्र क्रमश: 40, 38 वर्षीय महिला एवं 11 वर्षीय बालिका है। ग्राम हटवा खास से दो लोग प्रथम 20 वर्ष एवं दूसरा 8 वर्षीय बालक है, ग्राम पहाड़ी दक्षिण से तीन व्यक्ति क्रमश: जिनकी आयु 50,70,29 वर्ष है। कुसमी सीएचसी विकासखंड अंतर्गत 3 पॉजिटिव केस पाए गए हैं । ग्राम भगवार कुसमी से क्रमश: 26, 25 वर्षीय दो व्यक्ति एवं एक 17 वर्षीय बालक पाया गया है। इस प्रकार से कुल 28 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 2 केस सीधी में पॉजिटिव जांच में नहीं है लेकिन वो मुंबई में रहते हुए पॉजिटिव पाए गए हैं जिले के निवासी होने के कारण पोर्टल द्वारा उनकी जानकारी जिले में शामिल की गई है इसलिए विगत मंगलवार को जिले में कुल 30 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। आज दिनांक तक 166 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 88 लोग कोरोना को हराकर अपने-अपने घर जा चुके हैं। 77 लोग अभी कोरोना से लड़ाई लड़ते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए हैं। सभी का स्वास्थ्य सामान्य है जल्द ही सकुशल अपने घर के लिए डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे।
Created On :   13 Aug 2020 4:09 PM IST