- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- जहरीले सर्प के काटने से वृद्ध महिला...
जहरीले सर्प के काटने से वृद्ध महिला की मौत

By - Bhaskar Hindi |3 Aug 2022 9:44 AM IST
महेवा जहरीले सर्प के काटने से वृद्ध महिला की मौत
डिजिटल डेस्क, महेवा । जिले के अमानगंज थाना की महेवा चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महेवा ग्राम में आज एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला रामसखी पति सल्लू नाई उम्र 62 वर्ष निवासी महेवा जो घर से बाहर नित्य क्रिया करने गई थी तभी एक जहरीले सर्प ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को लगने पर आनन-फानन में अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां महिला का प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। जिस पर परिजन महिला को जबलपुर इलाज हेतु ले गए जहां महिला की रास्ते में मौत हो गई। मौत के बाद महिला का दोपहर के समय अमानगंज स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया गया।
Created On :   3 Aug 2022 3:13 PM IST
Tags
Next Story