- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- पुणे में पुराना वाड़ा ढहने से...
पुणे में पुराना वाड़ा ढहने से बुजुर्ग महिला सहित दो घायल

By - Bhaskar Hindi |1 March 2020 5:36 PM IST
पुणे में पुराना वाड़ा ढहने से बुजुर्ग महिला सहित दो घायल
डिजिटल डेस्क, पुणे। बुधवार पेठ इलाके में 90 से 100 साल पुराना वाड़े का कुछ हिस्सा ढहने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत दो की जान पर बन आई, जो हादसे में घायल हो गए। यह हादसा रविवार सुबह हुआ। दमकल विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 172 बुधवार पेठ परिसर में पुराना सिंगालिया वाड़ा स्थित है। वह वाड़ा काफी जर्जर हो चुका था। जिसके कारण वहां कोई नहीं रहता था। केवल गंगुबाई कल्याणी (70) और विनायक कल्याणी (48) दोनों ही रहते थे। रविवार सुबह वाड़े का कुछ हिस्सा ढह गया, जिसमें दोनों मलबे में फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के जवान घटनास्थल पहुंच गए और दोनों को सही सलामत बाहर निकाला। दोनों मामूली रूप से घायल हुए है। उनका इलाज चल रहा है।
Created On :   1 March 2020 5:35 PM IST
Next Story