- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- माजलगांव
- /
- जांच के बहाने गर्भवती से अश्लील...
जांच के बहाने गर्भवती से अश्लील हरकत, एट्रोसिटी का मामला दर्ज होने के बाद इलाके में कड़ा बंदोबस्त

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। धारूर के नगरध्यक्ष और स्त्री रोग तज्ञ डॉक्टर स्वरूप सिंह हजारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने जांच के दौरान हाथ पकड़कर गर्भवती महिला से छेड़छाड़ की। इसके बाद डॉक्टर उससे गाली गलौज पर उतर आया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टर की उम्र 60 साल बताई जा रही है।
19 वर्षीय शादीशुदा महिला गर्भ की जांच के लिए निजी अस्पताल गई थी। उपचार के दौरान सोनोग्राफी की जांच के बहाने डॉक्टर ने उसे अंदर बुलाया था। फिर वो अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर डॉक्टर गाली गलौज करने लगा। इसके बाद पीड़ित महिला ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी।पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है, एहतियातन पुलिस ने इलाके में कड़ा बंदोबस्त कर दिया है। उधर डॉक्टरों के संगठन ने इसे झूठा मामला बताते हुए प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है ।
Created On :   1 Sept 2021 6:36 PM IST