- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की...
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 122 तक पहुंची, सांगली में एक ही परिवार के पांच सदस्य पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में कोरोना प्रभावितों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार की दोपहर तक महाराष्ट्र में संक्रमितों मरीजों की संख्या 116 थी जो शाम होते-होते 122 तक पहुंच गई। अभी तक राज्य में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम महाराष्ट्र के सांगली में एक परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि चार नए मरीज मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराए गए। बुधवार को मुंबई में पांच और मरीज मिले। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी। सांगली के जिस परिवार के पांच सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, उनमें दो महिलाएं, दो पुरुष व एक बच्ची शामिल है। टोपे ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों में से 14 स्वस्थ्य हो गए हैं और जल्द ही वे अपने घर पहुंच जाएंगे।
कहां कितने मरीज
मनपा-जिला मरीजों की संख्या
मुंबई 48
पिंपरी-चिंचवड़ 12
पुणे 18
पुणे ग्रामीण 01
नागपुर 04
यवतमाल 04
कल्याण-डोंबिवली 06
नई मुंबई 06
अहमदनगर 03
पनवेल 02
रत्नागिरी 01
ठाणे 03
उल्हासनगर 01
औरंगाबाद 01
वसई-विरार 01
सांगली 09
सातारा 02
कुल 122 ( 3 मृत्यु)
Created On :   25 March 2020 7:25 PM IST