- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सितंबर में हो सकता है शिंदे सरकार...
सितंबर में हो सकता है शिंदे सरकार का अगला विस्तार, शामिल होंगी महिला मंत्री

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चालीस दिनों बाद शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विस्तार के दूसरे चरण को लेकर चर्चा शुरु हो गई है। मंगलवार को नए मंत्रियों के शपथ के पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने गुट के विधायकों के अलावा उन्हें समर्थक दे रहे निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार विधायकों को आश्वासन दिया गया है कि मंत्रीमंडल का दूसरा विस्तार सितंबर माह में होगा। नए विस्तार में महिला मंत्री को शामिल करने के लिए दो विधायक वाले दल प्रहार के प्रमुख बच्चू कडू सहित कुछ निर्दलिय विधायकों को भी मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। मंगलवार के विस्तार में केवल कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, अब अगले विस्तार में कुछ राज्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री सहित कुल 43 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को मिला कर शिंदे मंत्रिमंडल में कुल 20 मंत्री हैं। अभी 23 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। उद्धव ठाकरे सरकार में मुख्यमंत्री सहित 33 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री थे। अगले विस्तार में भाजपा से जय कुमार रावल, जय कुमार गोरे, माधुरी मिसाल व रवि राणा जबकि शिंदे गुट से भरत गोगावले, बच्चू कडू, संजय शिरसाट मंत्री बन सकते हैं।
Created On :   9 Aug 2022 8:03 PM IST