- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बुरहानपुर
- /
- कोरोना भगाने की नई पहल "मैं...
कोरोना भगाने की नई पहल "मैं बुरहानपुर का दुश्मन पहचानों अभियान"

डिजिटल डेस्क, बुरहानपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार के निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी ने बुरहानपुर जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह की पहल पर जिले में एक अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का नाम "मैं बुरहानपुर का दुश्मन पहचानों अभियान" है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनमानस में यह जागरूकता लाना है कि जब भी घर से बाहर निकले तो चेहरे पर मास्क अवश्य लगाये। बिना मास्क के बाहर निकलने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी और जिला प्रशासन द्वारा उस व्यक्ति को बुरहानपुर का दुश्मन माना जायेगा। अभियान के तहत बिना मास्क पहने व्यक्ति के हाथों में नारों से उल्लेखित तख्तियां देकर फोटो भी शूट किया जाएगा। इन तख्तियों पर यह उल्लेखित होगा कि " मैं बिना मास्क के चला, कोरोना का किया भला।। मुझें कोरोना से डर नहीं लगता साहब, मास्क से लगता है।। क्योंकि मैं बुरहानपुर का दुश्मन हूँ।
Created On :   21 July 2020 1:39 PM IST