- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- कई जगह लगाए जा रहे हैं पंछियों के...
कई जगह लगाए जा रहे हैं पंछियों के लिए घोसले

By - Bhaskar Hindi |8 Nov 2022 11:57 AM IST
खामगांव कई जगह लगाए जा रहे हैं पंछियों के लिए घोसले
डिजिटल डेस्क, खामगांव. महाराष्ट्र पक्षी सप्ताह वर्ष २०२० से पूरे राज्य में शासकीय, सामाजिक तथा निजी स्तर पर चलाया जा रहा हैं। ५ नवम्बर अरण्यऋषी मारोती चित्तमपल्ली के जन्मदिन तथा १२ नवम्बर पक्षी, पक्षीमित्र, अध्ययनकर्ता सलीम अली की जयंती तक बड़े पैमाने पर पर्यावरण, सामाजिक एवं पक्षीमित्र संस्था के माध्यम से पक्षीमित्र चला रहे हैं। ऐसा ही एक छोटा प्रयास यहां के कलाध्यापक संजय माधव गुरव यह भी सामाजिक संस्था के माध्यम से कर रहे हैं। इस साल पुरे सप्ताह लॉयन्स क्लब खामगांव संस्कृति, जेसीआइ खामगांव सिटी, ओंकारेश्वर श्रमदान समिति एवं ‘चिऊताई’ घरकुल योजना के संयुक्त तत्वावधान में तोता, ब्राम्हणी मैना, सालुंकी, पिंगला उल्लू, चिडीया, गव्हा, अन्य प्रजाति के उल्लू के लिए कृत्रिम लेकिन पर्यावरणपूरक लकड़ियों के घोसलें प्राकृतिक अधिवास में लगाकर मना रहे हैं। ओंकारेश्वर श्मशानभूमि में ६ नवम्बर को विविध वृक्षों पर तोते के लिए आकर्षक एवं शास्त्रीय दृष्टि अचुक घोसले लगाने से परिसर में आकर्षकता आई हैं। इस समय श्मशानभूमि में श्रमदान करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजा मुलीक ने लॉयन्स क्लब खामगांव संस्कृति एवं जेसीआइ खामगांव सिटी का आभार व्यक्त किया। कलाध्यापक संजय गुरव की संकल्पना से यह उपक्रम चलाया जा रहा है। पुरे सप्ताह शहर समीप प्राकृतिक अधिवास में यह उपक्रम चलाया जाएगा, ऐसा आवाहन अध्यक्ष ला. वीरेन्द शहा ने किया। इस समय जेसी सुयोग झंवर ने ऐसे पर्यावरण पुरक उपक्रम में सहयोग देने का आश्वासन दिया। ओंकारेश्वर श्मशानभूमि श्रमदान समिति के कार्यकर्ता आनंद पवार, नरेंद्र मावले, सुभाष शेलके, शैलेश सोले, संजय शिंदे, मंगेश पोकले, रवींद्र शिंदे, राजू काटकर, गोविंद पवार, विक्की माने, नितिन महाडिक, राजू जोगदंड आदि ने प्रयास किए तथा उक्त कार्यक्रम के लिए संकेत नावंदर, अभय अग्रवाल, संजय उमरकर, उज्वल गोयनका, सूरज एम.अग्रवाल, नरेश चोपडा, संदेश गुरव, गणेश कोकाटे की श्रमदान के लिए उपस्थिति थी, ऐसी जानकारी प्रसिद्धी प्रमुख लॉ. राजकुमार गोयनका ने दी हैं।
Created On :   8 Nov 2022 5:24 PM IST
Next Story