- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- मजदूरी के पैसों को लेकर भतीजे को...
मजदूरी के पैसों को लेकर भतीजे को पीटा

By - Bhaskar Hindi |9 Nov 2022 1:32 PM IST
खामगांव मजदूरी के पैसों को लेकर भतीजे को पीटा
डिजिटल डेस्क, खामगांव. मजदूरी के पैसो से विवाद होकर चाचा ने भतिजे को मारपीट करने की घटना शहर से करीब ग्राम जनुना यहां घटी। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरली नथ्थु पारस्कर(३१) निवासी जनुना ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, उसके चाचा मनोज ज्ञानदेव पारस्कर की और मजदूरी के पैसे बाकी हैं। यह पैसे मांगने पर चाचा मनोज ने विवाद करते मारपीट कर घायल किया। उक्त शिकायत पर से पुलिस ने आरोपी मनोज पारस्कर के खिलाफ धारा ३२४, ५०४ के तहत अपराध दर्ज किया हैं। आगे की जांच थानेदार के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी कर रहे हैं।
Created On :   9 Nov 2022 6:58 PM IST
Next Story