- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- विश्व पर्यावरण दिवस पर नेहरू युवा...
विश्व पर्यावरण दिवस पर नेहरू युवा केंद्र ने किया पौधारोपण

By - Bhaskar Hindi |6 Jun 2022 11:09 AM IST
पवई विश्व पर्यावरण दिवस पर नेहरू युवा केंद्र ने किया पौधारोपण
डिजिटल डेस्क, पवई । विश्व पर्यावरण दिवस ०५ जून को मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। पहला पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 को स्वीडन में मनाया गया जहां 119 देशों ने भाग लिया था। इसी कड़ी में रविवार को नेहरू युवा केंद्र पन्ना के तत्वाधान में पवई के ग्राम सिमरिया गुलाब सिंह में ब्लॉक समन्वयक सत्यम पाठक के द्वारा पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई व लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी सतानंद पाठक, प्रीतम सिंह परमार व कृष्णपाल सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
Created On :   6 Jun 2022 4:37 PM IST
Tags
Next Story