- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- राहुरी
- /
- दिन दहाड़े राकांपा पार्षद पर चली...
दिन दहाड़े राकांपा पार्षद पर चली गोली, सलाखों के पीछे पहुंचे तीन आरोपी

डिजिटल डेस्क, राहुरी। नगर निगम पार्षद तथा महाराष्ट्र केसरी गुलाब बर्डे की बेटी सोनाली गुलाब बर्डे पर एकलव्य कॉलोनी में उनके पास रहने वाले एक युवक ने हमला किया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को कुछ छोटे हथियार मिले, लेकिन दोपहर तक पिस्तौल बरामद नहीं हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस शूटर की तलाश कर रही है और राहुरी थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। अंकुश पवार नामदेव पवार अमर पवार को जेल में डाल दिया है।
गोली जैसे ही नगरसेवक सोनाली बर्डे के हाथ पर लगी, इलाज के लिए अस्पताल रैफर कर दिया गया। छोटे बच्चों के बीच विवाद के कारण यह वारदात हुई ऐसा कहा जा रहा है। पुलिस निरीक्षक प्रताप दराडे मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। चार महीने पहले विवाद शुरू हुआ था।
दो हफ्ते पहले, दोनों समूहों में लाठी और तलवार लेकर बहस हुई थी। एक समूह के पास हथियार थे, जबकि दूसरे गुट के पास कुछ भी नहीं था, विवाद वहीं सुलझ गया. कोई नुकसान नहीं हुआ। आज विवाद बढ़ गया।
Created On :   19 Feb 2022 6:35 PM IST