- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- खरगोन
- /
- खरगौन: नियमों का पालन नहीं करने पर...
खरगौन: नियमों का पालन नहीं करने पर नपा ने बनाएं चालान

By - Bhaskar Hindi |25 July 2020 11:35 AM IST
खरगौन: नियमों का पालन नहीं करने पर नपा ने बनाएं चालान
डिजिटल डेस्क, खरगौन। खरगौन शासन व प्रशासन द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन नहीं करने पर नपा अमले द्वारा शुक्रवार शहर में चालानी कार्यवाही की गई। नपा स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते ने बताया कि राधा वल्लभ मार्केट स्थित करीब 15 से अधिक दुकान संचालकों द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। ऐसी दुकान संचालकों के नपा द्वारा 200 -200 रूपए के चालान बनाए गए। वहीं उन्हें चेतावनी भी दी गई कि अगर अब फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया, तो दुकानें सील कर दी जाएगी। इसके अलावा शहर में बिना मास्क वालों 120 लोगों के नपा टीम द्वारा चालान बनाए गए। इस दौरान नपा द्वारा कुल 15 हजार 800 रूपए का राजस्व वसूला गया।
Created On :   25 July 2020 3:57 PM IST
Next Story