- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- समय पालन में मध्य रेल मंडल में...
समय पालन में मध्य रेल मंडल में ‘नागपुर’ प्रथम
![Nagpur first in Central Railway Division in time keeping Nagpur first in Central Railway Division in time keeping](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/02/Train_exp_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, नागपुर । मध्य रेल के नागपुर मंडल ने वर्ष 2019 में हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। नागपुर मंडल ने माल लदान में अप्रैल से दिसंबर तक 24.26 मीट्रिक टन का लदान किया। साथ ही मालगाड़ी की गति में भी 18.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही अभिनव योजना के तहत सबसे अग्रणी, टिकट चेकिंग में 21.13 करोड़ की आय भी अर्जित की। क्षमता से ज्यादा गाड़ियां चलाकर नागपुर मंडल समयपालनता में 94% पालन करते हुए मध्य रेल में प्रथम स्थान पर रहा। भारतीय रेलवे में 5वें स्थान पर रहा।
मालगाड़ी गति और माल लदान
वर्ष 2019 अप्रैल से दिसंबर माह तक मध्य रेलवे नागपुर मंडल के लिए उपलब्धियों भरा रहा। नागपुर मंडल ने अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए अप्रैल से दिसंबर तक 24.26 मीट्रिक टन लदान किया तथा 2557 करोड़ का अर्जन किया, जो पिछले वर्ष की तुलना मे 3.3% से अधिक रहा। मालगाड़ियों की औसत गति में 18.40% की बढ़ोतरी हुई। पिछले वर्ष यह गति 17.24 किमी प्रतिघंटा थी, जिसकी तुलना में 2019 में गति 21.13 किमी प्रतिघंटा तक बढ़ी। मैकेनिकल विभाग ने 29764 डिफेक्टिव वेगन को ठीक किया, जिससे करीबन 196.44 करोड़ रुपए की बचत हुई।
ट्रैक सुधार और नए ट्रैक पर परिचालन में भी आगे
ट्रैक सुधार में बीसीएम मशीन से रेलवे बोर्ड के निर्धारित लक्ष्य 36.48% से ज्यादा आउटपुट देकर प्रतिमाह 21.83 किमी की डीप स्केनिंग की गई। नागपुर-वर्धा-बल्लारशाह सेक्शन में चितोड़ा में 13.18 किमी तथा बोरखेड़ी-सिंदी सेक्शन में 19.32 किमी की तीसरी लाइन शुरू हुई।
टिकट चेकिंग
ट्रेनों में सबसे ज्यादा शिकायतें बिना टिकट यात्रा करने वालों की रहती हैं। इसे गंभीरता से लेकर पूरे साल अलग-अलग विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाए गए थे, जिसमें दंडात्मक कार्रवाई से 21.13 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया, जो पिछले वर्ष की तुलना मे 17.6% अधिक है।
ट्रेनों में 5 मिनट में वॉटरिंग
भारतीय रेल में सभी मंडलों के परफॉर्मंेस का आकलन करने के लिए केपीआई नामक पोर्टल खोला है। जिसमें भारतीय रेलवे के 68 मंडलों में नागपुर मंडल 12-15वें स्थान पर तथा मध्य रेल में प्रथम स्थान पर बना रहा। क्विक वाटरिंग सिस्टम लागू कर सभी गाड़ियों की वाटरिंग 5 मिनट में की गई। नागपुर मंडल के प्राथमिक कोचों में इलेक्ट्रॉनिक यात्री सूचना प्रणाली शुरू की। मंडल के 6 स्टेशनों, नागपुर, वर्धा, सेवाग्राम, बल्लारशाह, चंद्रपुर और बैतूल स्टेशन को प्रबंधन और उत्तम रखरखाव के लिए आईएसओ सर्टिफिकेट दिया गया।
Created On :   4 Feb 2020 3:31 PM IST