पानी विवाद को लेकर हत्या, आरोपी फरार

By - Bhaskar Hindi |27 Jan 2023 2:16 PM IST
सिवनी पानी विवाद को लेकर हत्या, आरोपी फरार
डिजिटल डेस्क,सिवनी। बंडोल थाना अंतर्गत सागर गांव में शुक्रवार की सुबह पानी के विवाद को लेकर एक शख्स की हत्या कर दी गई ।घटना के बाद आरोपी फरार है। सूचना मिलते ही पुलिस बल गांव पहुंच गया है। पुलिस के अनुसार हृदयराम सनोडिया पेंच नहर से रपानी ले रहा था। पानी को लेकर उसके भतीजे रितेश के साथ विवाद भी चल रहा था। शुक्रवार को रितेश और उसके साथी खेत में मौजूद थे तभी ह्रदय राम के साथ विवाद हो गया। रितेश ने चाकू से हृदय राम के गले में हमला कर दिया।गंभीर रूप से घायल हृदय राम को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी की जा रही है।
Created On :   27 Jan 2023 2:15 PM IST
Next Story