- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर कुएं...
गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका, शव ऊपर आने से उजागर हुई घटना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बुटीबोरी थानांतर्गत खेत के कुएं में एक गर्भवती महिला की हत्या कर उसके शव को निर्वस्त्र कर कुएं में फेंके जाने का मामला सामने आया। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला का शव जैस्वाल नामक व्यक्ति के खेत के कुएं में पाया गया। पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि वह करीब 7 माह की गर्भवती थी। उसकी हत्या करने वाले ने उसकी साड़ी निकालकर उसे निर्वस्त्र कर दिया। उसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। शव खराब होने के बाद पानी के ऊपर आ गया। दिखते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला का शव कुएं से बाहर निकाला। उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुटीबोरी थानांतर्गत मौजा रुईखैरी परिसर में जयहिंद ढाबा के पीछे कुएं में सोमवार को एक 25 वर्षीय महिला का शव मिला। शव पानी में खराब होने के बाद ऊपर आया तब पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। बूटीबोरी पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई कि मृतक महिला गर्भवती थी। बताया जाता है कि महिला के शव को जिन दो सीमेंट के खंभों से बांधकर कुएं में फेंका गया था, यह खंभे खेती के चारों ओर तार की कटीली सुरक्षा दीवार को खड़ी करने के लिए उपयोग में लाए जाते हैं।
शव पानी से बाहर आया, तो हुआ खुलासा
सूत्रों से पता चला है कि मृतक महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने महिला की साडी से सीमेंट के दो खंभों को बांधकर उसका शव पानी के अंदर फेंक दिया था। आरोपी का मकसद था क सीमेंट के खंभे पानी के अंदर रहने से महिला का शव बाहर नहीं आ सकेगा, लेकिन शव पानी के बाहर आने से वारदात उजागर हो गई। अब पुलिस पता लगा रही है कि मृतक कौन थी। महिला के बारे में कोई भी जानकारी बुटीबोरी पुलिस थाने से हासिल की जा सकती है। पुलिस ने गुजारिश की है कि किसी के घर की बेटी या बहन गुमशुदा है, ताे वह पुलिस थाने में एक बार आकर शिनाख्त कर सकते हैं।
बुटीबोरी पुलिस आई थी नागपुर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला से जुड़े कई सवालों में उलझी बुटीबोरी पुलिस ने मंगलवार को अपना एक दल नागपुर भेजा। इस दल ने अपराध शाखा पुलिस विभाग के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा विभाग में गुमशुदा की तलाश सेल से महिला के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की।
Created On :   12 Jun 2019 2:29 PM IST