- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को...
मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को पीछे से मारी ठोकर

By - Bhaskar Hindi |20 April 2022 9:50 AM IST
पवई मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को पीछे से मारी ठोकर
डिजिटल डेस्क, पवई । पवई-मोहंद्रा मार्ग टपरियन के पास मोटरसाइकिल सवार के द्वारा साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मुलुआ कुशवाहा निवासी सिमरा खुर्द साइकिल से टपरियन जा रहा था तभी मुन्ना आदिवासी निवासी सिमरा कला मोटरसाइकिल से मोहंद्रा जा रहा था मार्ग में गाय आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और साइकिल सवार को पीछे से जा लगी। जिससे मुलुआ कुशवाहा गिरकर घायल हो गया जिसे स्वास्थ्य केंद्र पवई लाया गया जहां इलाज जारी है।
Created On :   20 April 2022 3:18 PM IST
Tags
Next Story