- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बुलढाना
- /
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से...
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मां-बेटे की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा | एक विवाह समारोह से वापस जाते समय तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुपहिया सवार मां व बेटे की मृत्यू होने की घटना १९ मई की दोपहर जालना-औरंगाबाद मार्ग पर स्थित तांडा शिवार में घटी। इस दुर्घटना में दुपहिया पर सवार एक शख्स घायल हुआ है। बता दे कि, चिखली तहसील के ग्राम देऊलगांव घुबे निवासी रूपराव सुधाकर घुबे (४५) अपने परिवार समेत रांजणगाव में एक रिश्तेदार के ब्याह समारोह में शामिल होने गए थे। ब्याह समरोह पश्चात तीनो उनकी दुपहियां से वापस आ रहे थे। दरम्यान, जालना-औरंगाबाद महामार्ग पर तांडा शिवार में उनकी दुपहिया अज्ञात वाहन की चपेट में आई। इस दुर्घटना में घुबे की पत्नी ज्योति रूपराव घुबे (३०) की घटनास्थल पर ही मृत्यू हुई तथा बेटा सर्वज्ञ ८ ने उपचार के दरमियान दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में दुपहिया चला रहे रुपराव घुबे घायल हुए है।
Created On :   22 May 2022 2:39 PM IST