- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- फेल हुए न्यूज चैनलों के अधिकांश...
फेल हुए न्यूज चैनलों के अधिकांश एक्जिट पोल सर्वे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम ने विभिन्न न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल सर्वे को गलत साबित किया है। एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार भाजपा और शिवसेना महायुति को स्पष्ट बहुमत मिला है पर कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थिति सर्वे के संभावित अनुमान से बेहतर है। हालांकि इंडिया टूडे का एग्जिट पोल सर्वे चुनाव नतीजों के करीब है। इंडिया टूडे के एग्जिट पोल सर्वे में महायुति को 180 सीटें, महागठबंधन को 81 और अन्य को 27 मिलने का अंदाज था। लेकिन चुनाव नतीजों में महायुति को 159 सीटें और महागठबंधन को 96 सीटें मिली हैं। जबकि अन्य छोटे दलों और निर्दलियों को मिलाकर 33 सीटें मिली हैं। इससे पहले एबीपी माझा- सी वोटर के सर्वे में महायुति को 204 सीटें और महागठबंधन को 69 सीटें मिलने का अनुमान था। जबकि निर्दलीय समेत अन्य दलों को 15 सीटें मिलने का अंदाज लगाया गया था।
टाइम्स नाऊ के सर्वे में महायुति को 230 सीटें, महागठबंधन को 48 सीटें और अन्य को 10 सीटें मिलने का अनुमान था। न्यूज 18-आईपीएसओएस के सर्वे में महायुति को 243 सीटें, महागठबंधन को 41 सीटें और अन्य को 4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। टीवी 9-भारवर्ष ने अपने सर्वे में महायुति को 197 सीटें, महागठबंधन को 75 सीटें और अन्य दलों को 16 सीटें दिया था। रिपब्लिक-जन की बात के सर्वे के अनुसार महायुति को 216-230 सीटें, महागठबंधन को 50 -59 सीटें और अन्य दलों को 8 -12 सीटें दिया था।
Created On :   24 Oct 2019 10:39 PM IST