- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मानसून अधिवेशन : 7 सिंतबर से शुरु,...
मानसून अधिवेशन : 7 सिंतबर से शुरु, 14 दिन का होगा सत्र !

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून अधिवेशन 14 दिन का हो सकता है। जिसमें सदन का कामकाज 10 दिन चलेगा। विधानमंडल सचिवालय ने मानसून सत्र के लिए अस्थायी कामकाज पत्रिका तैयार की है। इसके मुताबिक मानसून अधिवेशन की शुरुआत 7 सिंतबर से होगी। जबकि अधिवेशन का कामकाज 20 सितंबर तक चलेगा। मानसून सत्र में प्रत्यक्ष रूप से 10 दिन कामकाज होगा। जबकि शनिवार और रविवार होने के कारण चार दिन छुट्टी रहेगी। मंगलवार को विधानमंडल के एक अधिकारी ने बताया कि मानसून अधिवेशन के लिए बनाई गई अस्थायी कामकाज पत्रिका को विधानमंडल के दोनों सदनों की कामकाज सलाहकार समिति की बैठक में रखा जाएगा। दोनों सदनों की कामकाज सलाहकार समिति की बैठक 25 अगस्त को बुलाई गई है। इसी बैठक में मानसून सत्र कितने दिनों का होगा। इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
Created On :   18 Aug 2020 9:39 PM IST