- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बुलढाना
- /
- धूंआधार बारिश के साथ मानसून का आगमन
धूंआधार बारिश के साथ मानसून का आगमन

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा. शनिवार की दोपहर बुलढाणा जिले में धुंआधार बारिश के साथ मानसून का आगमन हुआ। इस दौरान जिले के कई तहसील में बिजली की गरज के साथ जमकर बारिश हुई। बुलढाणा जिले में पिछले कई दिनों से मानसून की बारिश का इंतजार था। खरीफ की बुआई को लेकर किसानों की ओर से तैयारियां की गई है। किंतु जिले में मानसून या मानसून पूर्व बारिश नहीं होने से किसानो में नाराजगी का माहौल था। शनिवार की सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए थे। लग रहा था की बुलढाणा में धुंआधार बारिश होगी। दो-तीन बजे अचानक गरज के साथ बारिश का आगमन हुआ। जिससे बाजार में भागम भाग हुई जबकि किसानों के चेहरे खिल उठे। शनिवार को जिले में कई जगह पर बारिश दर्ज की गई। जिले के देउलगांव राजा, मेहकर, चिखली, सिंदखेड राजा, लोणार, शेगाव, खामगांव आदि जगहों पर बारिश दर्ज की गई। शनिवार को हुई जोरदार बारिश से कई जगहों पर पेड़ धराशाई हुए। जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुई थी।
शहर व तहसील परिसर में तेज हवा के साथ हुई बारिश
खामगांव शहर एवं परिसर में शुक्रवार को बिजली की कड़कड़ाट तथा तेज हवाओ के साथ बारिश हुई। तहसील के कुछ परिसर में जोरदार तो शहर में कुछ मात्रा में बारिश हुई।तहसील व शहर में सुबह चार बजे से डेढ़ से दो घन्टें तक बिजली की कडकडाट के साथ बारिश हुई। बारिश कारण बढ़ते धूप के तीव्रता से परेशान हुए नागरिकों को राहत मिली। खेत में बुआई पूर्व मशाक्कत के कामों को तेजी आई हैं। जून के पहले सप्ताह में बारिश होने से चल रहे साल समय पर खरीप की बुआई होगी, ऐसी उम्मीद किसानों को हैं। तहसील में जून के पहले सप्ताह में बारिश ने जोरदार दस्तक दी हैं। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण किसानों ने राहत की सांस ली हैं। इस बीच इस साल का मानसून की पहली बारिश खामगांव तहसील में गिरने से किसान खुश हुए हैं। खरीप की तैयारी के लिए अब उनकी जद्दोजहद शुरू हुई है। खेत, मशक्कत के कामों को तेजी आई आकर खाद, बीज खरीदी के लिए किसान जुट गए है। ऐसा चित्र तहसील में दिखाई दे रहा है।
Created On :   12 Jun 2022 2:56 PM IST